बुधवार, 27 फ़रवरी 2008

virah

ye saansein kyu
bojhal bojhal
ye sapne kyu
ojhal ojhal
ye nadi mujhe na jane kyu
apne sang baha le jati hai
us chor priye tum bahti ho
is chor baha main jata hu

ye dhadhkan kyu
khali khali
ye tanhayee
kali kali
ye nisthur rath samay ka kyu
yu dauda dauda jata hai
ye bhav mere kuchla karta
main bebas takta jata hu

ye virah
mujhe tarpata hai
ye dil mein aag lagata hai
jo mere paas bache hai kuch
main aanshoo inhe pilata hu
ye aanshoo sookh bhi jate hai
main ise bujha na pata hu

je chahe kahi
nikalu bhagu
main is sulgan ko dur karu
main jitna ise dabata hu
ye aur sulagti jati hai

tum aa jati ek baar to
shayad ye agni bujh jaye
ye sulgi dhadhakan
sulgi saansein
aanchal mein tere kho jayein

aasha

baitha hu tanha main yu hi
bojhal saasein ye meri hain
tum chali gayi per chor gayi
wo baatein ab tak teri hai

main sunta hu jeevan mela
kab kaun mile kuch pata nahi
kuch aashayein jag jaye to
is dil ki koi khata nahi

aisa bhi kuch sun rakha hai
mann khoj khoj thak jata hai
jab chor chuko tum aas kisi ki
tab khud hi wo mil jata hai

kuch baat naseebo ki shayad
upar se likh kar aati hai
tum lakh karo socho chaho
wo honi hoti jati hai

per phir bhi kya samjhau main
ye dil to bhola bhala hai
main rok ise thak jata hu
ye tumhe dhundhta jata hai

ab kaun ho tum kya pata tumhara
ye bhi to malum nahi hai
ye ziddi dil per kehta hai
apni pehchaan purani hai


ab kya janu main kya iski
aage kya kya abhilasha hai
kuch bolu to wo kehta hai
jeevan kya hai?? bas aasha hai

सोमवार, 18 फ़रवरी 2008

मैं अभी हारा नही हू


आज फिर ठोकर लगी
मैं गिरा
मुकद्दर हँसा
वो सोचता है जीत ली
बाजी है उसने आज मुझसे
पर मैं अभी हारा नही हू


वो जीत कर हारा हुआ सा खीज़ता
गुस्से में दांतों को कभी
मुट्ठी को अपनी भींचता
और मैं हँसता हुआ
फिर जोश में आगे बढ़ा
उसने कहा तू हार अपनी
मानता है क्यों नहीं
मैंने कहा तू भले ले
जीत इसको मान अपनी
पर मैं अभी हारा नही हूँ

ये हार मेरी हो नहीं सकती
ये तो है बस
एक पत्थर रस्ते का
ठोकर लगी मुझको जरा
पर मुझे आया समझ
इस रास्ते पर ठीक से चलना
अभी कई नए रास्तों पर
नए पत्थर ,
नई ठोकर
मिलती रहेंगी
और मेरी धमनियों
में भटकते कुछ खून को
लावा बना दिया करेंगी
इसलिए इन ठोकरों पर
खुश हूँ मैं
नई कुछ सीख पाकर
और फिर लड़ने को आगे
कुछ नई तरकीब पाकर
मैं लडूगा
आगे बढूँगा
क्योंकि स्वप्न मेरा है अधूरा
प्राण भी बाकि है मुझमें
और मैं हारा नहीं हूँ
मैं अभी हारा नहीं हूँ ..!!!!

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2008

तुम खुश हो तो खुश हूँ मैं भी .....!!!!!




तुम खुश हो तो खुश हूँ मैं भी
ये आंखों की चमक तेरी
खुशी देती है मुझको
जब की तुम हो नही यहा कही
आंखों के सामने फिर भी
मैं देख पता हूँ
तुमको (जाने कैसे ??)
तुम्हारे सपनो की अन्ग्रइयो को
तुम्हारी पलको तले खिलती
खुशी की पर्छाईयो को
और महसूस करता हूँ
तुम्हारी मुस्कराहट !!!
तुम्हारे होठों के छोर पर
सिकुराते तुम्हारे गालों को
और खुशी से हस्ती पलको को
जो भीचती जाती है
और उन भीची पलको से झांकती
तुमको (वो तुम ही हो ना !!!!!)
दो बूँदें खुशियों से सजी
आंखों से गिरती हुई
तेरे खिले गालों के छोर तक आ
नीचे टपकती है
मैं देख पाता हूँ
और ........
मैं देख पाता हूँ
तुम्हारी खिलखिलाती सूरत से
झांकती मद्धम सी रौशनी
जो बहुत है मुझे रौशन करने को
मुझमें जीने का फिर उत्साह भरने को
मैं देख पाता हूँ
तुमको देखते मुझे
मेरी खुशी को देखती
तुम और खुश होती हुई
मैं देख पाता हूँ ......!!!!!
तुम खुश हो तो खुश हूँ मैं भी !!!!!!!!